चलो…खुशियाँ बाँटें संस्था का दूसरा सेवा कार्यक्रम

अजमेर(SYSA) के तत्वावधान में चलो…खुशियाँ बाँटें संस्था का दूसरा सेवा कार्यक्रम जे पी नगर मदार स्थित पूज झूलेलाल मंदिर में अयोजित किया गया जिसके तहत आगामी मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर समाज के जरूरतमंद परिवारों में तिल-गुड़ आदि के मिष्ठान्न वितरित किये गए। प्रातः 9 बजे संस्था के मनोज झामनानी ने आगंतुक परिवारों में मिठाइयाँ वितरित की।
संस्था के नितिन लालवानी ने बताया कि आओ…खुशियां बाँटें संस्था की शुरुआत कुछ समय पूर्व ही कि गयी जिसके अंतर्गत युवा वर्ग समाज के जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर पर्व/ त्यौहार मनाएगा तथा उन्हें उस पर्व से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण समय समय पर किया जाएगा। इस संस्था का प्रथम कार्यक्रम दीपावली पर तथा दूसरा कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।

error: Content is protected !!