अनीश मोयल-भाजपा मीडिया प्रभारी नियुक्त

आज दिनांक 10 फरवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आदेशानुसार भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रिय हाडा की अनुशंसा पर वार्ड 51 के पार्षद व लगातार 3 वर्षो से भाजपा के मीडिया का कार्य देख रहे अनीश मोयल के द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाडा ने बताया कि पूर्व में भी अनीश मोयल ने मीडिया विभाग का कार्य करते हुए संगठन के चौथे स्तम्भ के रूप में संगठन को मजबूती देने का कार्य किया उनकी कार्यकुशलता व परिश्रम को देखते हुए ही पुनः भाजपा शहर जिला अजमेर का मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति की गई व के कार्यों में सहयोग हेतु संदीप गोयल व राजीव शर्मा को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया
मोयल को इस नियुक्ति पर अजमेर लोकसभा सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ,दक्षिण विधायक अनिता भदेल, महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,उपमहापौर संपत सांखला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव,किशनगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विकास चौधरी, रमेश सोनी ,जयकिशन पारवानी, सुरेंद्र सिंह शेखावत आदि पदाधिकारी ने शुभकामनाएं प्रक्षित की
इस नियुक्ति पर ताराचन्द सबलानी,रचित कच्छावा, अंकुर सोनी,युवराज कुणाल ,तरुण तुनवाल, दीपक सेन,गुंजन शर्मा,आदि कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया व ख़ुशी का इजहार किया

error: Content is protected !!