शहरी क्षेत्रो मे लगे वितरण ट्रांसफार्मरों एवं औद्योगिक उपभोक्ताओ की होगी ऑनलाईन मॉनिटरिंग

पावर क़्वालिटी में होगा सुधार

अजमेर, 5 मार्च। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के शहरी क्षेत्रों में ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग आधारित वितरण ट्रांसफार्मरों की मीटरिंग एवं वृहद औद्योगिक उपभोक्ताओ की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हेतु मैसर्स एंज़ेन ग्लोबल सोल्युशंस प्राईवेट लिमिटेड, बेंगलोर ने कार्य आरम्भ कर दिया है ।
प्रबंध निदेशक श्री वी एस भाटी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत निगम के 15,000 से अधिक आबादी के सभी 66 बडे शहरो में 18,230 वितरण ट्रांसफार्मरों पर एल.टी.बुशिंग से लेकर फीडर पिलर तक उचित साईज़ की पावर केबल लगाई जाएगी । एस.एम.सी. बॉक्स मे एल.टी.ट्राईवेक्टर मीटर एवम 400/5 एम्पीयर की एल.टी.सी.टी. लगा कर इसके साथ जी.पी.आर.एस. मोडम लगा कर इसकी रीडिंग को ऑनलाईन सिस्टम से क्लाऊड आधारित डाटा सेंटर पर लगे सर्वर को भेजा जाएगा एवम मीटर डाटा मेंनेजमेंट सिस्टम पर इन ट्रांसफार्मरों से निकलने वाली विद्युत उर्जा की रिकॉर्डिंग की जायेगी ।
श्री भाटी के अनुसार मीटर डाटा मेंनेजमेंट सोफ्टवेयर का इंटिग्रशन निगम के बिलिंग सिस्टम से किया जायेगा, जिससे प्रत्येक ट्रांसफार्मरों से निकलने वाली विद्युत उर्जा को इससे जुडे विद्युत उपभोक्ताओ के मीटर मे रिकोर्डेड उपभोग से मिलान किया जाएगा एवम डी.टी.वार एनर्जी ऑडिट किया जा सकेगा । इन ट्रांसफार्मरों के पावर फेक्टर को भी मोनिटर किया जायेगा एवं आवश्यकतानुसार पावर फेक्टर करेक्शन करने की सुविधा मिलेगी । इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की लोड बेलेंसिंग की जानकारी मिलने से इनके लोड को बेलेंस कर ट्रांसफार्मरों मे होने वाली छीजत मे कमी लाई जा सकेगी । साथ ही ट्रांसफार्मरों की ओवर लोडिंग/ अंडर लोडिंग की जानकारी मिलने से इनके जलने से बचाया जा सकेगे । मुख्य रूप से उपभोक्ताओ को मिलने वाले पावर की क्वालिटी मे सुधार हेतु रिलायबिलिटी इंडेक्स मे सुधार लाने के लिये पावर उपलब्धता मे होने वाले व्यवधान के अंतराल व आवृत्ति की गणना कर सुधार किया जा सकेगा ।
इसके अलावा वृहत तथा मध्यम श्रेणी औद्योगिक उपभोक्ताओ की ऑनलाईन मोनिटरिंग हेतु निगम क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओ के मीटर को मोडम से जोडा जायेगा एवम ऑनलाईन रीडिंग उपलब्ध होने से समय पर बिलिंग की जा सकेगी एवं उपभोक्ताओ को मिलने वाली बिजली की पावर क्वालिटी मे सुधार किया जा सकेगा।
डी.टी. मीटरिंग हेतु फर्म ने पुष्कर शहर से अपना कार्य आरम्भ कर दिया है एवं शीघ्र ही कार्य सम्पादित किया जायेगा

error: Content is protected !!