अग्रवाल समाज अजमेर के समूह संख्या 22 के सदस्यों की गोष्टी

अजमेर 5 मार्च ( ) अग्रवाल समाज अजमेर के समूह संख्या 22 (रामनगर, कोटड़ा, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, बी.के.काॅल नगर, फाॅय सागर रोड, पुष्कर रोड, आदि क्षेत्र) के सदस्यों की गोष्टी (गेट टू गेदर) रामेष्वरम पैलेस, टेलीफोन एक्सचेंज के पास, फाॅयसागर रोड, में आयोजित की गयी जिसमें संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की गयी तथा आगमी 15 मार्च रविवार को होने वाले फाग महोत्सव, होली स्नेह मिलन समारोह तथा बुर्जुर्ग सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
गोष्ठी का शुभारम्भ प्रसिद्ध समाज सेवी श्री ओम प्रकाष गर्ग गोटा वालो ने श्री अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पूजा अर्चना कर किया। इसके पश्चात् अजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाष डालते हुए संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अवगत कराया कि संस्था द्वारा नियमित गतिविधियों के साथ ही सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित कार्य भी किये जाते है तथा इसी कड़ी में समाज के असहाय, बेसहारा व जरूरतमंद लोगो के बच्चों की षिक्षा, कन्याओं के विवाह तथा गंभीर बिमारियों से पीड़ित लोगो की चिकित्सा के लिये अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा आवष्यकतानुसार सहयोग करने का निर्णय लिया गया है तथा इस पुनीत कार्य के लिये अलग से समिति एवं सहायता कोष का गठन किया गया है। इस अवसर पर इस क्षेत्र के अधिकाधिक परिवारों को अग्रवाल समाज अजमेर संस्था का सदस्य बनाने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव अनिल कुमार मित्तल, पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल, राजेन्द्र प्रसाद मित्तल, अगम प्रसाद मित्तल, अजय अग्रवाल, जे.सी.ऐरन, ओम प्रकाष गर्ग, अषोक गोयल, बालकिषन मित्तल, अनिल अग्रवाल, योगेष अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, नटवरलाल अग्रवाल, ललिता फतेहपुरिया, चाॅंदकरण अग्रवाल, सुरेष चन्द अग्रवाल, प्रमोद कुमार बंसल, रविन्द्र गोयल, सीताराम गर्ग, रामरिछपाल गोयल, ज्योत्सना मित्तल, अंजना मित्तल, सरोज बंसल, पुष्पलता ऐरन, कविता अग्रवाल, सन्तोष मित्तल, राजेष अग्रवाल, श्याम बाबू मोदी, अनिल कुमार गोयल, विमल कुमार जैन, गोविन्द बंसल, कैलाष चन्द गोयल, हसां गर्ग, हेमेन्द्र कुमार गर्ग, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, राजनारायण अग्रवाल, बी.पी. गोयल, अषोक गोयल, अजय कुमार मित्तल, विनिता मित्तल, अल्का गर्ग, मिनाक्षी गोयल, सुमन गोयल, मिथलेष गोयल, कैलाष चन्द अग्रवाल आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर महिला सदस्यो ने होली फाग गीत व भजन भी प्रस्तुत किये तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएॅं दी गयी। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।

(शैलेन्द्र अग्रवाल)
अध्यक्ष
मो. 9414280962, 7891884488

error: Content is protected !!