महिलाओं को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा किया जाएगा प्रशिक्षित
अजमेर । जवाहर फाउंडेशन द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जवाहर फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में कहा कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा अजमेर जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा यह प्रशिक्षण महिलाओं को रोजगार पाने में सहायक होगी ।
उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में 8000 युवा युवतियों को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा एवं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि जवाहर फाउंडेशन बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कई योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।
उन्होंने कहा कि जवाहर फाउंडेशन द्वारा के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जवाहर फाउंडेशन द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में उद्योगपति राजेंद्र गोयल सब्बा खान शिव कुमार बंसल महेश चौहान मामराज सेन डॉ संजय पुरोहित आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है। लोगों का आह्वान किया कि वे महिलाओं के प्रति असमानता और रूढ़िवादिता के व्यवहार को समाप्त करने के लिए आगे आएं। । संगोष्ठी का संयोजन सौरव यादव ने किया।