मौसमी बीमारीरोधी काढ़े का वितरण शुक्रवार को अजमेर एवं पुष्कर में

अजमेर, 12 मार्च। आयुर्वेद विभाग के राजकीय आयुर्वेद शल्य चल चिकित्सा ईकाई द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए शुक्रवार को काढ़ा वितरण किया जाएगा।
आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में शुक्रवार 13 मार्च को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में प्रातः 11 बजे तथा राजकीय चांदमल मोदी आयुर्वेदिक औषधालय पुष्कर गुरूद्वारे के पास में दोपहर एक बजे आयुर्वेद औषधियों से निर्मित काढ़े का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्घाटन श्री सागर शर्मा करेंगे। इन कार्यक्रमों में मास्क का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

विश्व उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी 15 मार्च को
अजमेर, 12 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस रविवार 15 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें इस वर्ष की थीम दा सस्टेनेबल कंज्यूमर विषय पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रसद अधिकारी ने दी।

अजमेर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में रहेगा अवकाश
अजमेर, 12 मार्च। अजमेर ग्रामीण पंचायत राज संस्थाओं के पंच एवं सरपंच के मतदान दिवस रविवार 15 मार्च को निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि पुर्नमतदान की स्थिति में जहां पुर्नमतदान होगा उन क्षेत्रों में पुर्नमतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मतदान दलों का तृतीय रैण्डमाईजेशन 13 मार्च को
अजमेर, 12 मार्च। पंचायत आम चुनाव 2020 के अन्तर्गत अजमेर ग्रामीण में होने वाले चुनाव के मतदान दलों का तृतीय रैण्डमाईजेशन कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में शुक्रवार 13 मार्च को प्रातः 11 बजे होगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चंद शर्मा ने दी।

दाण्डी यात्रा की वर्षगांठ कार्यक्रमों के संबंध में बैठक 13 मार्च को
अजमेर, 12 मार्च। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में दाण्डी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार 13 मार्च को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन होगा।

मगरा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत
अजमेर, 12 मार्च। मगरा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति जवाजा के बराखन धोलादांता में बाडिया खरनिया सड़क की फेसवाल निर्माण के लिए 5 लाख रूपए तथा पंचायत समिति जवाजा के बराखन में बुजारेल तालाब से शमशान की और फेसवाल के निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की राशि वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी जिला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ने दी।

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सजा
अजमेर, 12 मार्च। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने का दोष सिद्ध होने पर न्यायालय द्वारा दोषी को छः माह कारावास एवं आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य निरीक्षक श्री प्रेमचन्द शर्मा अजमेर द्वारा 23 जून 2009 को मैसर्स शंकर दुध भण्डार, महावीर भवन के सामने, अजमेर रोड़, किशनगढ़ का निरीक्षण किया जहां पर सीताराम साहू पुत्र स्व. श्री शंकरलाल साहू, खाद्य पदार्थ विक्रय का कार्य कर रहे थे। खाद्य निरीक्षक ने विक्रेता से जांच हेतु नमूना लिया गया गया। जिसकी प्रयोगशाला से जांच में हानिकारक रंग की उपस्थिति के कारण मिलावटी होना पाया गया। खाद्य निरीक्षक द्वारा किशनगढ़ न्यायालय में परिवाद पेश किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट संख्या 2, किशनगढ़ द्वारा इस प्रकरण में दोनो पक्षों की बहस सुनकर अभियुक्त सीताराम साहू को मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रय करने का दोषी पाया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त सीताराम साहू को खाद्य अपमिश्रिण निवारण अधिनियम 1954 की धारा 7/16 के तहत छः माह के कारावास एवं 10 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया एवं जुर्माने की राशि का भुगतान नही करने पर अभियुक्त को एक माह का कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा।

error: Content is protected !!