250 से अधिक गौ वंश सहित कबूतरों एवं अनेक जानवरों को करवाया भोजन

अजमेर। लॉक डाउन के चलते सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा संस्था सदस्यों एवं जान सहयोग से शुरू करि गयी मुहीम अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा में आज भी सेवा कार्य किये गए।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की आज संस्था की और से आज संस्था द्वारा राम गंज, हजारी बाग, नगरा रोड, धोलाभाटा, चंद्र वरदाई, कैसर गंज, नया बाजार स्मारक के पास सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा 100 से अधिक गौ माता और कांजी हाउस अजमेर में अजमेर से की सड़कों से पड़की गयी निसहाय 150 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया।
संस्था कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं नौरत बंसल ने बताया की गौ माता के अलावा संस्था द्वारा सड़कों पर घूमने वाले गधों को भी हरा चारा खिलाया साथ ही अनेक स्थानों पर जहाँ कबूतर दाना चुगने आते हैं वहां कबूतरों के लिए मक्का एवं चिड़ियों के लिए बाजरा रखा इसी प्रकार कई स्थानों पर सड़क पर कुत्तों के लिए टोस्ट आदि रखे गए।
संस्था द्वारा यूँ तो गौ माता के लिए पुरे वर्ष मुहीम चलायी जाती है किन्तु संकट की इस घडी में सभी जानवरों और मूक पक्षियों के लिए लॉक डाउन तक चलायी जा रही इस विशेष मुहीम में संस्था सदस्यों के अलावा महेंद्र सिंह रालवाता, गजेंद्र सिंह रलावता, राधिका सोनी, निशा अग्रवाल, अजय बारेठ, कपिल गोयल, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, एच पी वर्ल्ड सहित अनेक भामाशाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!