सिन्धी भाषा व संस्कृति की डिजीटल प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

अजमेर 3 अप्रेल- भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति की जानकारी के लिये राज्य स्तरीय आनलाइन डिजीटल प्रतियोगिता में अजमेर शहर की आठो ईकाईयों के साथ महानगर की ईकाई द्वारा युवाओं व विद्यार्थियों में प्रतियोगिता से जोडने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता सह-संयोजक व महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा की मान्यता दिवस 10 अप्रेल व चेटीचण्ड से सम्बंधित आलेख जो गोविन्दराम माया (जयपुर) द्वारा लिखित है उन्हें अजमेर के विभिन्न संगठनों के वहाटसअप ग्रुपों व सिन्धी शिक्षा मित्रों के साथ सर्टीफिकेट कोर्स में सम्मिलित हुये विद्यालयों व विद्यार्थियों को प्रेषित किये गये। जिसकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न सूची 10 अप्रेल को जारी की जायेगी। इन प्रश्नों का उतर केवल ईमेल बवउचपजपजपवदइेेतर/हउंपसण्बवउ पर 20 अप्रेल 2020 तक भेजे जा सकेगेे।
महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी, रमेश लख्याणी, सुनीता भागचंदाणी, हरी चांदवाणी, रमेश वलीरामाणी, भगवान पुरसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, घनश्याम ठारवाणी भगत, कैलाश लखवाणी, मुकेश आहूजा, पुरषोतम जगवाणी, किशन केवलाणी, राम केसवाणी, नरेन्द्र सोनी, ख्यिल मंगलाणी, पुष्पा साधवाणी, किशन देवाणी को जिम्मेदारी दी गई है।

error: Content is protected !!