जीवनदायिनी भोजन व्यवस्था को किसी सूरत में बंद नहीं किया जाना चाहिए

विजय जैन
अजमेर। कांग्रेस ने जिला प्रशासन द्वारा अक्षय पात्र के जरिए गरीब एवं असहाय लोगों को दोनों वक्त की भोजन की व्यवस्था को बंद करने पर कड़ी आपत्ति करते हुए प्रशासन को दो टूक शब्दों में कहा है ऐसे नाजुक वक्त में गरीबों के लिए जीवनदायिनी भोजन व्यवस्था को किसी सूरत में बंद नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को कहा है कि जिला कलेक्टर रिलीफ फंड में भामाशाह द्वारा की जा रही वित्तीय सहायता से अक्षय पात्र का खाना किसी भी सूरत में शुरू किया जाए।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बुधवार को इस आशय की सूचना मिलते ही कि प्रशासन ने अक्षय पात्र का खाना बंद कर दिया है तुरंत जिला कलेक्टर विष्णु शर्मा से बात की और कहा कि सरकार की किसी भी योजना से नहीं जुड़े लोगों को सुखी खाद्य सामग्री तो सरकार की तरफ से उपलब्ध है मगर भामाशाह जो सहायता जिला कलेक्टर रिलीफ फंड में वित्तीय सहायता दे रहे हैं उससे अक्षय पात्र का खाना किसी भी हाल में शुरू किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष जैन ने जिला कलेक्टर को कहा कि अक्षय पात्र एवं नगर निगम द्वारा भोजन से एक समय में सभी 60 वार्ड के 9000 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन प्राप्त हो रहा था, जिससे गरीब एवं असहाय लोगों को दोनों वक्त की भोजन की व्यवस्था हो रही थी गुरुवार को यह योजना बंद होने सेलोग भोजन से वंचित रह गए एवं कोई सूचना न होने के कारण कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई इससे सरकार की हर तरफ बदनामी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन के इस फैसले से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी अवगत करा कर अक्षय पात्र का खाना तुरंत चालू कराने का आग्रह किया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सांखला इमरान सिद्दीकी राजकुमार तुलसियानी कैलाश कोमल ने भी प्रशासन के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने जन सहभागिता अभियान को जारी रखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में वंचित वर्ग की सहायता का अभियान निरंतर जारी रखा इसके तहत बुधवार को कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में धानका बस्ती एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में में महेंद्र कटारिया के साथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन द्वारा सुखी खाद्य सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा आज पहाड़गंज अजमेर में कोरोना महामारी के चलते गरीब तबके के लोगों को इस लोक डाउन में हो रही परेशानियों को देखते हुए वार्ड नंबर 16 के पार्षद पिंटू बोहरा वार्ड अध्यक्ष पवन ऑड एवं साथी गणों के सहयोग से 500 आटे के कट्टे चावल के कट्टे पहाड़गंज में वितरित किए गए हर रोज इसी तरह वार्ड वासियों में आटे के कट्टे और चावल वितरित किए जायगे। जिला प्रशासन द्वारा अक्षय पात्र का खाना वितरित नहीं किए जाने के बावजूद शहर कांग्रेस द्वारा शहर द्वारा शहर को बांटे गए आठ जोन में निरंतर वंचित वर्ग मजदूरों स्ट्रीट वेंडरों को भोजन वितरित किया गया

error: Content is protected !!