अजमेर 10 अप्रेल- सिन्धु समिति सलाहकार मण्डल के सदस्य राजा ज्ेठाणी की माता श्रीमति कमला जेठाणी के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया।
समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी व सचिव जयकिशन हिरवाणी ने बताया कि श्रीमति जेठाणी अपने जीवनकाल में सदैव सनातन संस्कारों की पालना करने के साथ बालिका शिक्षा व जरूरतमंद परिवारो की कन्याओं के विवाह में सहयोग देकर प्रेरणादायी कार्य करती रही जिनके निधन से अपूरर्णीय क्षति हुई है। उसी प्रेरणा से पूरा जेठाणी परिवार सेवा भाव से समाज में पूर्ण सक्रिय है।
समिति के नरेन्द्र बसराणी, भगवान साधवाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, अजीत पमनाणी, एडवोकेट अशोक तेजवाणी, दिलीप बूलचंदाणी, महेश ईसराणी, किशन केवलाणी दिलीप थदाणी, जगदीश बसरमलाणी, माधव बच्चाणी, महेश टेकचंदाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, पारस लौंगाणी, अनिल तोलाणी, जसवन्त गनवाणी, शेवक पंजवाणी, नारी वाघाणी, परमानन्द आहूजा, कमल प्रीतवाणी ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।