अजमेर, 10 अपे्रल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों से बातचीत की। उन्होंने इन संगठनों से लॉक डाउन के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान एवं सुझावों पर चर्चा की। अजमेर के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें अपने सुझावों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज प्रातः 11.30 से 12.30 तक औद्योगिक संगठनों, औद्योगिक इकाईयों, 12.30 से 1.30 बजे तक खाद्य व्यापार संघ, किराना संघ, आवश्यक वस्तुओं से जुड़े सेक्टर फार्मा, दवाईयां, डेयरी, सब्जी व फल विक्रेता तथा कृषि मंडी के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इसके पश्चात शाम को 4.30 से 5.30 बजे तक व्यापार संघ, होटल व रेस्टोरेंट, माइंस एण्ड मिनरल्स, ज्वैर्लस तथा बिल्डिर्स से चर्चा की गई। अजमेर से इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें अपने सुझावों से अवगत कराया।
लिए जाएगे रैण्डम सेम्पल
अजमेर, 10 अपे्रल। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिस क्षेत्र में जो भी व्यक्ति बाहर से आए है उस क्षेत्र में रेण्डमली सेम्पल लिए जाएगे। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जिले में विदेश, राज्य एवं अन्य जिलों से एवं कुछ व्यक्ति जमात अथवा अन्य धार्मिक स्थानों से यात्रा कर आए है। ये व्यक्ति जिले में विभिन्न स्थानाें पर निवासरत है। कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव के लिए जिस क्षेत्र में जो भी व्यक्ति बाहर से आए है, उस क्षेत्र में रेण्डम सेम्पलिंग कराया जाना अति आवश्यक है। उस क्षेत्र के हर ब्लॉक में से दस-दस रेण्डम सेम्पल लिए जाकर कोरोना वायरस से संबंधित टेस्ट करवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासन ने जांची जिले में वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता
अजमेर 10 अपे्रल। कोरोना लॉकडाउन के दौरान गरीब, निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच शुक्रवार को प्रशासन द्वारा की गई। सभी स्थानों पर संतोषप्रद व्यवस्था पाई गई।
भोजन वितरण प्रकोष्ठ के प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची गई। बिजयनगर तहसील कार्यालय में श्री आशीष झा द्वारा 200 तथा बिजयनगर नगर पालिका में भामाशाहों के सहयोग से 4 हजार 400 भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। यहां पर कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य तथा कार्यस्थल की हाईजेनिक व सैनेटरी की स्थिति संतोषजनक पायी गई। खाद्य सामग्री तैयार करने एवं वितरण करने वाले व्यक्तियों को दस्ताने, मास्क, कैप पहनने तथा सैनेटाईजर अथवा साबुन से बार बार हाथ धौने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
फ्लाईग स्कवाड गठित
अजमेर, 10 अपे्रल।कारोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन के दौरान गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री वितरित करने के लिए वार्डवार क्लस्टर बनाकर फ्लाईग स्कवाड का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि फ्लाईग स्कावाड के सतत निरीक्षण के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति भोजन सामग्री के लिए जिले में गठित नियंत्रण कक्ष (0145-2628932), जिला रसद कार्यालय (0145-2627391) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वार रूम (0145-2427095) पर सूचित कर सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर फ्लाईग स्काईड दल को संबंधित का नाम एवं मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराया जाएगा। दल द्वारा संबंधित व्यक्ति को आवश्यकता होने पर मौके पर ही रसद सामग्री उपलब्ध करवायी जाएगी। संबंधित व्यक्ति के पास पर्याप्त भोजन सामग्री होने के बावजूद मांगे जाने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1,2,3 के लिए उपवन संरक्षक श्री लोकेश कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 54,55,56 के लिए कॉपरेटिव बैंक के उप रजिस्ट्रार श्री पारस मल जैन, वार्ड संख्या 57,58,59,60 के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री मालाराम प्रजापत, वार्ड संख्या 12,13,14 के लिए महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री जितेन्द्र शर्मा, वार्ड संख्या 15,16,17 के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री देशराज, वार्ड संख्या 43,45,46 के लिए सहायक श्रम आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 47,48,49 के लिए वन रक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद जाट, वार्ड संख्या 50,51,52,53 के लिए जी.एम. रीको श्री एस.पी.सादरे, वार्ड संख्या 35,36,37 के लिए वनरक्षक श्री दिनेश परोदा, वार्ड संख्या 38,39,40,41 के लिए नायब तहसीलदार श्री हरेन्द्र सिंह, वार्ड संख्या 42,44,26 के लिए वनरक्षक श्री पुखराज रैगर, वार्ड संख्या 27,28,29,30 के लिए नायब तहसीलदार श्री तुक्का चंद, वार्ड संख्या 31,32,33,34 के लिए वनरक्षक श्री बच्छराज, वार्ड 18,19,20 के लिए कृषि ग्राहय केन्द्र के उप निदेशक श्री ओ.पी.शर्मा, वार्ड वार्ड संख्या 21,22,23 के लिए वन रक्षक श्री गिरीराज मीणा, वार्ड संख्या 24,25,4,5 के लिए कृषि ग्राहय केन्द्र के उप निदेशक श्री बी.एस.राठौड़, वार्ड संख्या 6,7,8 के लिए वन रक्षक गश्ती दल श्री उमराव जाट तथा वार्ड संख्या 9,10,11 के लिए राजकीय पोलीटेक्नीक महाविद्यालय के व्याख्याता श्री करतार चौधरी का फ्लाईग स्काईड गठित किया गया है।