बैंगलूरू-जयपुर-बैंगलूरू पार्सल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुये आवश्यक सामग्री के परिवहन हेतु बैंगलूरू-जयपुर-बैंगलूरू पार्सल स्पेशल रेलसेवा की अवधि में 01 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
गाडी सं. 00623, बैंगलूरू-जयपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.04.2020 व 23.04.2020, गुरूवार को बैंगलूरू से संचालित की जा रही है, अब इसमें 01 ट्रिप का विस्तार दिनांक 30.04.2020 को किया जा रहा है। इसी प्रकार गाडी सं. 00624, जयपुर-बैंगलूरू पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.04.20 व 25.04.2020, शनिवार को जयपुर से संचालित की जा रही है, अब इसमें 01 ट्रिप का विस्तार दिनांक 02.05.2020 को किया जा रहा है।
नोट- इस रेलसेवा के ठहराव व समय-सारणी पूर्ववत् रहेगी।

*पालनपुर-सालचापरा-पालनपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
रेलवे द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुये आवश्यक सामग्री के परिवहन हेतु पालनपुर-सालचापरा-पालनपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे पार्सल वैन को जरूरतमंद ई-कामर्स कम्पनियां, राज्य सरकारो सहित अन्य ग्राहकों के लिये त्वरित परिवहन हेतु उपलब्ध करवाया जा रहा है।
गाडी स. 00909, पालनपुर-सालचापरा पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.2020 को पालनपुर से 23.30 बजे रवाना होकर दिनांक 23.04.2020 को 23.55 बजे सालचापरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी सं. 00910, सालचापरा-पालनपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.20 को सालचापरा से 15.00 बजे रवाना होकर दिनांक 26.04.2020 को 16.50 बजे पालनपुर पहुॅचेगी।
पार्सल स्पेशल रेलसेवा का ठहराव अजमेर,जयपुर, भरतपुर, अचनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं, पाटलिपुत्र, सोनपुर, कटिहार, न्यू जलपाईगुड्डी, न्यू बोनगाईगांव, चांगसारी, न्यू गौहावटी, लंडिंग तथा बदरपुर स्टेशनों पर होगा।
उपरोक्त रेलसेवा में पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर की जायेगी। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में ट्रेडर्स सम्बंधित स्थान के वाणिज्य विभाग के माध्यम से पार्सल बुक करवा सकते है।

*वरि. जन सम्पर्क निरीक्षक अजमेर*

error: Content is protected !!