देवनानी ने भगवान परशुराम जी की जयन्ति पर अर्पित किये श्रद्धासुमन

अजमेर, 25 अप्रेल।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने शनिवार को भगवान श्री परशुराम जी की जयन्ति के अवसर पर अपने निवास पर ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम अपनी संहारक शक्ति से हमें संकट से निजात दिलाएंगे।
इस अवसर पर देवनानी ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की व दीप प्रज्जवलित कर उनके चरणों में नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठें अवतार मृत्युंजयी श्री परशुराम जी शस्त्र व शास्त्र दोनों में माहिर थे। वे सत्य व पराक्रम के धारक थे। भगवान परशुराम का जीवन हमेशा हमें अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने और उस पर विजय प्राप्त करने को प्रेरित करता रहेगा।

देवनानी ने विडियों कांफ्रेसिंग से किया बजरंग मण्डल के कार्यकर्ताओं से संवाद
– आरोग्य सेतु एप इंस्टाॅल करे, पीएम केअर फण्ड में दे योगदान

अजमेर, 24 अप्रेल।
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के बजरंगमण्डल के कार्यकर्ताओं से विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं कफ्र्यू व लाॅकडाउन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्वंय तथा अधिकाधि लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलाॅड कर इंस्टला करवाए तथा पीएम केअर फण्ड में यथासम्भव योगदान दे।
देवनानी ने अपने निवास पर शनिवार को विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से बजरंग मण्डल के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घरों में रहने का आग्रह करते हुए कहा कि लाॅकडाउन की गंभीरता से पालना करे तथा उनके क्षेत्र में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करे।
संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाॅकडाउन के दोरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं की जानकारी देवनानी को दी। देवनानी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए उनका तत्काल समाधान किये जाने के निर्देश दिये गये है।

error: Content is protected !!