लगातार दस दिन से कोरोना वारियर्स के सम्मान में संस्थाएं आगे आई

अजमेर 28 अप्रैल, लायंस क्लब अजमेर आस्था व दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा नारेली तीर्थ के प्रभारी सुकान्त भईया के सहयोग से कोरोना वारियर्स के सम्मान में सौ लीटर शुद्ध दूध अजमेर पुलिस लायन पर व डाक बंगला पर भिजवाया गया।
लायंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया कि नारेली तीर्थ प्रभारी ब्रह्मचारी भईया सुकान्त जैन द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान स्वरूप दूध भेजा जा रहा हैं जिसे क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी द्वारा सम्मान सहित वारियर्स के उपयोग हेतु पहुंचाया जा रहा है।
क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने ब्रह्मचारी भईया सुकान्त जैन व दिगम्बर जैन महासमिति की युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने एस पी राष्ट्रदीप जी व जिला रसद कार्यालय के ईओ नीरज जी जैन के प्रति सेवा सहयोग को सम्पन्न कराने के लिए आभार ज्ञापित किया। पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
लायन पदमचंद जैन अध्यक्ष
लायन अनिलकुमार छाजेड सचिव
Attachments area

error: Content is protected !!