अजमेर 01 मई ( ) अजमेर शहर महिला कांग्रेस ने आज 1 मई जिसे अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है इस अवसर पर सभी श्रमिक व मजदूर भाईयों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी ।
अजमेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि किसी भी समाज, देष, संस्था व उद्योगो में श्रमिको, मजदूरो व कामगारों की अहम भूमिका होती है उन की बड़ी संख्या इस की कामयाबी के लिए हाथो, अक्ल-इल्म व तनदेही के साथ जुटी होती है। इन श्रमिको के बिना कोई भी औद्योयोगिक ढंाचा खड़ा नहीं रह सकता है। आज इस वैष्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए राज्य सरकार ने श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य राज्यों में फंसे हुई प्रवासी मजदूरो को अपने राज्य वापस लाने के लिए आज श्रमिक दिवस पर विषेष टेªन भी चलवाई है जिससे समस्त श्रमिको व मजदूरो को श्रमिक दिवस का उपहार प्राप्त हुआ है। जिस पर महिला कांगे्रस ने आज श्रमिक दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई दी व राज्य सरकार के द्वारा श्रमिक दिवस पर इस सुविधा को देने के लिए धन्यवाद दिया।