फेस मास्क लगाना है अनिवार्य

नही लगाने पर पुलिस द्वारा वसूला जाएगा जुर्माना
अजमेर, 13 मई। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य करने तथा नही लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। सोशल डिस्टेसिंग की पालना नही करने पर भी जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसक लिए सहायक पुलिस उप निरीक्षक एवं उससे उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों को उनकी अधिकारिता क्षेत्र में जुर्माना वसूलने के लिए अधिकृत किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नही लगाना अपराध की श्रेणी में आता है। फेस मास्क नही लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सार्वजनिक अथवा कार्यस्थल पर नाक और मुंह समुचित रूप से ढकने वाले फेस मास्क या फेस कवर नही पहनने पर 200 रूपये, फेसमास्क या फेसकवर नही पहने व्यक्ति को सामान बेचने पर दुकानदार पर 500 रूपये, सार्वनिक स्थान पर थूकने पर 200 रूपये, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 500 रूपये, पान गुटका या तम्बाकू बेचने पर 1000 रूपये, सार्वजनिक स्थान पर 6 फीट की सामाजिक दूरी नही रखने पर 100 रूपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

error: Content is protected !!