तत्काल सुधारे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था: देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 28 मई।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने उनके विधान सभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने के लिए जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अधिशाषी अभियन्ता से बात कर जनता को नियमित व समय पर पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बंदोबस्त तत्काल कराने के लिए कहा।
देवनानी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी व्यक्त की कि बीसलपुर बांध में पूरा पानी होने के बाद भी भीषण गर्मी के समय क्षेत्र की जनता को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्र में कही 72 तो कहीं 96 घण्टें से सप्लाई दी जा रही है वो भी अपर्याप्त। उन्होंने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र में फायसागर रोड़, सुन्दरनगर, सूर्यनगर, कोटड़ा, वैशालीनगर, विकासपुरी, क्रिश्चयनगंज सहित क्षेत्र में अन्तिम छोर पर की अधिकांश जगहों पर पेयजल की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है। जनता पहले से ही कोरोना महामारी से परेशान है एसी स्थिति में उनके सामने पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो जाने से उनका आक्रोश फूट सकता है।
उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में 48 घण्टे के अन्तराल से नियमित व पयाप्त मात्रा व प्रेशर के साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बहाल कराने के लिए कहा।

error: Content is protected !!