देवनानी ने क्षेत्रवासियों को बांटे तुलसी के पौधे

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 28 मई। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को भी क्षेत्रवासियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया।
देवनानी ने बताया कि तुलसी का नियमित सेवन शरीर में बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को उनके घरों में तुलसी का पौधा लगाने के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराये है जिससे वे नियमित रूप से तुलसी का सेवन कर सके।
उन्होंने बुधवार को वार्ड 54 के रेम्बुल रोड, माली मौहल्ला, वार्ड 3 के पंचैली चैराहा रामनगर, वार्ड 1 के आजाद नगर तथा वार्ड 58 के गणेश गुवाड़ी व पंचशील क्षेत्र में तुलसी के पौधों का क्षेत्रवासियों को निःशुल्क वितरण किया।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र शर्मा, ज्ञानचन्द सारस्वत, मनोज जैन मित्तल, प्रकाश मेहरा, श्यामसुन्दर जोशी, रामबाबूजी, ललित केसवानी, अरविन्द पाराशर, सीताराम शर्मा सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!