वरिष्ठ लॉयन अतुल पाटनी के जन्मदिन पर किए अनेक सेवाकार्य

वॉशेबल डबल लहर के फ़ेसमास्क भेंटकर नियमित उपयोग के लिए दिलाई शपथ
‌लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा आज प्रातः 10 से 11 बजे तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद बेपरवाह हो रहे ऐसे दो सौ व्यक्तियो को जो बिना फ़ेसमास्क लगाए इधर से उधर घूम रहे थे व अपनी जान के साथ अपने परिवारजनों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं को वॉशेबल फ़ेसमास्क भेंट किये। सेवाकार्य सावित्री चौराहा,जवाहर रंगमंच व लिंक रोड पर सम्पन्न कराया गया। इसी कड़ी में आज प्रातः 8 बजे क्लब द्वारा लायन अतुल पाटनी के नेतृत्व में अमर बाज़ार, शास्त्रीनगर व लोहागल रोड़ पर राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ की शाखा सेवा भारती के महानगर सेवा प्रमुख भगवान सिंह जी हाडा,माधव शाखाकार्यवाह गिरधारी लाल व स्वयं सेवक सावर लाल के संयोजन में यह वॉशेबल डबल लहर के फ़ेसमास्क भेंट करते हुए उन्हें इसे नियमित उपयोग की शपथ दिलाई। क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के जन्मदिन पर किये गए सेवाकार्य की प्रशंसा करते हुए ‌ इसे अनुकरणीय बताया।

error: Content is protected !!