देवनानी ने क्षेत्र में विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

अजमेर, 3 जुलाई।
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को दो वार्डो में विकास कार्यो का विधिवत शुभारम्भ किया। देवनानी ने इनके लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रूपये स्वीकृत किये है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 48 स्थित दाता नगर जटियाहिल्स क्षेत्र की गलियों में सड़के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही थी। उनकी मांग पर क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु विधायक कोष से 5 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार वार्ड 50 में महादेव नगर में मंदिर के सामने स्थित पुलिया की चैड़ाई कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो हरी थी। पुलिया की चैड़ाई बढाकर क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु विधायक कोष से 5 लाख रूपये स्वीकृत किये गये।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा शहर जिला मंत्री राजेश शर्मा, बजरंग मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, गंगाराम सैनी, राजीव भारद्वाज, संजीव चतुर्वेदी, सत्यनारायण शर्मा, सरोज चैधरी, श्याम पंवार, अजय नरूका, अरूण चैहान, भुवनेश पंवार, बिजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह राजावत, रणवीर सेन, शिवलाल मीणा, मोहन सोलंकी, कन्हैयालाल, नरेन्द्र पंवार, संतोष चैधरी, सन्जू, मानसिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!