मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: देवनानी

अजमेर, 6 जुलाई। जनसंघ के संस्थापक और जम्मू कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को विधायक वासुदेव देवनानी के निवास पर शहर भाजपा दाहरसेन मण्डल की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवनानी ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के भारत का हिस्सा होते हुए भी वहां दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का कड़ा विरोध किया था। उन्हें इसी मुहिम के कारण अपना बलिदान देना पड़ा, लेकिन यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया है और जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए हैं। अब चीन से युद्ध के साथ-साथ पाकिस्तान का भी नम्बर लगेगा, जिससे पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा बन जाएगा।
देवनानी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे नगर निगम चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं। हम सब की मेहनत रंग लाएगी और निश्चित रूप से नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने की। संचालन करते हुए मण्डल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी ने आगन्तुकों का स्वागत किया। मण्डल महामंत्री सुरेश नुवाल ने आभार जताया। इस मौके पर शहर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, पार्षद ज्ञान सारस्वत, राजेंद्र पंवार, वीरेंद्र वालिया, वरिष्ठ नेता तुलसी सोनी, सीताराम शर्मा, मण्डल महामंत्री सत्येंद्र कुमार शर्मा, प्रेम आनंदकर, श्वेता शर्मा, अनुपम गोयल, जयकिशन सोनी, दीपक सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़ आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!