स्थगित बिलों की कई गुना अधिक वसूली पर देवनानी ने जताई नाराजगी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 20 जुलाई।
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर को विद्युत आपूर्ति करने वाली बिजली कम्पनी टाटा पाॅवर पर लाॅकडाउन अवधि में स्थगित किये गये बिलों की वर्तमान में कई गुना अधिक राषि की वसूली करने पर नाराजगी प्रकट की है।
देवनानी ने टाटा पाॅवर के अधिकारियों से ऐसे बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा है साथ ही उनसे यह भी कहा है कि उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली खर्च के अनुसार ही संषोधित बिल जारी किये जाए।
देवनानी ने बताया कि अधिक राषि के बिलों में सुधार कराने के लिए उपभोक्ताओं को टाटा पाॅवर के दफ्तरों में अनावष्यक चक्कर काटने पड़ रहे है तथा दिन भर कतारों में खड़े रहने पर भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोग पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे है ऐसे हालातों में बिजली बिलों के माध्यम से उन पर उस राषि का बोझ भी डाला जा रहा है जो वे पहले ही भुगतान कर चुके है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भुगतान की गई राषि को जोड़ कर दिये गये बिलों को तत्काल निरस्त किये जाने के साथ ही इसके लिए जिम्मैदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिसके कारण लोगों को बेवजह परेषानी उठानी पड़ रही है।

error: Content is protected !!