राम मंदिर भूमि पूजन देश-दुनिया के हिन्दुओं के लिए गौरव का क्षण:- भूतडा

दीपक लगाकर, आतिशबाजी कर रामभक्तो ने किया खुशी का ईजहार
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन दुनिया के सभी सनातनी हिन्दुओं के लिए गौरव का क्षण है। हम जैसे लोग जो कारसेवा में गये, ऐसे लाखों कार सेवकों के लिए और असंख्य हिन्दुओं के लिए गौरव का दिन है। भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतडा ने कहा कि इससे भारत का दुनियाभर में स्वाभिमान बढेगा। उन्होंने कहा कि में स्वयं अपार खुशी से रोमांचित हूँ कि साक्षी बन कर वर्चुअल माध्यम से देख रहा हूँ। इस समय कोरोना माहमारी व सरकार की गाइड लाइन का ध्यान में रखकर घर पर विराजमान राम दरबार के सम्मुख आराधना के आनन्दित व गौरवान्वित पलों को अनुभव कर रहा हूँ। 1989 से मुझे भी श्रीराम जी के कार्य से जुडने का सौभाग्य मिला। श्री राम के भक्तों के साथ 1990 में एक माह जेल और 1992 में 10 दिन तक अयोध्या धाम के वो अद्भुत,अस्मर्णीय व रोमांचित करने वाले पल और सन्त महात्माओं के प्रवचन। बंधुओं 492 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह शुभ दिन आया है। हमारे लाखों पूर्वजों ने राम जन्मभूमि के लिए अनेको लड़ाइयाँ लड़ी व सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भारतवर्ष के लिए स्वर्ण युग प्रारंभ हो रहा है। यह सब प्रभु श्रीराम जी की कृपा बिना संभव नही। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन के ऐतिहासिक और गौरवशाली पलों को वर्चुअल माध्यम से देख कर आनन्दित हुआ है। आज का दिन दीपावली के त्योहार की तरह है। देश के कोने कोने में आतिश बाजी हो रही है। पूजन-हवन के साथ मिठाईयां बांटी जा रही है आज सम्पूर्ण देश हर्षित और गौरान्वित है। राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस के पुराने मामलों को देखें तो इन्हीं की पार्टी के कपिल सिब्बल ने रामसेतु को लेकर हलफनामा दिया था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं था, एक काल्पनिक पात्र थे। वहीं प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक पात्र से आगे बढकर वास्तविक पात्र मानते हैं, तो यह खुशी की बात होगी और इनका इतना बडा ह्नदय परिवर्तन हो जाये, इससे मुझे लगता है कि देश रामराज्य की तरफ आगे जा रहा है। भूतडा ने कहा कि वर्षो पहले कार्यकर्ता इस गीत को गाते थे। कोटि कोटि हिन्दूजन का हम ज्वार उठा कर मानगे। सौगन्ध राम की खाते है, हम मंदिर वहीं बनाएंगे। वो सौगन्ध आज पूर्ण होने का कार्य विधि विधान से सन्त महात्माओ व धर्माचार्यो की उपस्थिति में देश के प्रधामंत्री जी ने शुरू किया।

error: Content is protected !!