श्रीराम के भजन गाए, रंगोली सजाई, लड्डु बांटे व दीए जलाए

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पुर्व उपसभापति जयसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मिल कॉलोनी के बुजुर्गों के आशिर्वाद के साथ मिल कॉलोनी के युवा साथियो का जोश और माता और बहनों ने अति उत्साह के साथ श्री रामजी के भव्य मंदिर के शिलान्यास के मौके पर आतिशबाजी लड्डुओं के प्रसाद देशी घी से 501 दीपको के साथ अनूठी भजन संध्या के साथ उत्सव मनाया मेरी भी दिल से सबके दिलों में उपस्थिति थी। इसी तरह देलवाडा ग्राम में भाजपा जिला कार्यकारीणी सदस्य व भाजपा पृथ्वीराज मंडल की अध्यक्ष मंजु जांगिड ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओ के साथ फुलो से रंगोली सजाकर व दीपक जलाकर भगवान श्री राम की प्रतिमा के समक्ष पुजा अर्चना की। भाजपा अध्यक्ष मंजु जांगिड ने प्रधान मंत्री नेन्द्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर की आधारशिला रखने की खुशी में लोगो को मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।

error: Content is protected !!