चाँद छःठ पर गौ माता को हारा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा नगर निगम अजमेर में रहने वाली गौ माता को हरा चारा खिलने की मुहीम गौ सारथी में आज चाँद छःठ पर गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया.
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा पुरे वर्ष पंचशील स्थित कांजी हाउस में समय समय पर गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया जाता है। इसी कड़ी में आज भी गौ माता को एक ट्रॉली हारा चारा खिलाया गया। इस प्रकार आज तक 231 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। संस्था द्वारा लॉक डाउन में भी प्रत्येक दिन गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया था। और ये मुहीम पुरे वर्ष इसी प्रकार जारी रहेगी।
आज के कार्यक्रम में अमित माथुर, नौरत बंसल, जय गोयल, देवेंद्र गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, आदि संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!