गोयल परिवार की ओर प्रतिवर्ष होने वाले श्री कृष्णा जन्मोत्सव नहीं होगा आयोजित

प्रति वर्ष की गोयल परिवार की ओर से सुवा लाल भवन आर्य समाज मार्ग कैसर गंज अजमेर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। किन्तु इस वर्ष कोरोना के चलते इसका आयोजन नहीं किया जायेगा
गोयल परिवार के दिलीप कुमार गोयल और किशन गोपाल गोयल में जानकारी देते हुए बताया सुवा लाल भवन में लगभग पिछले 62 वर्षों से श्री कृष्णा भगवान् के जन्म के उत्सव को बड़ी ही श्रृद्धा और धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसमे भगवान् श्री कृष्णा के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न लीलाओं को झांकी के रूप में जीवंत दर्शाया जाता है तथा आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है, इसके अलावा रात्रि में दही हांड़ी का आयोजन कर रात्रि 12 बजे भगवान् श्री कृष्ण की महा जन्मआरति करि जाती है। इसके अलावा जो बच्चे कृष्ण का रूप लेकर आते हैं उन्हें पारितोषित भी दिया जाता है।
किन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइड लाइन एवं दिशा निर्देशों की पालनार्थ श्री कृष्ण जन्मोत्सव सार्वजनिक रूप से न बनाकर इस वर्ष घर पर ही मनाया जायेगा।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!