पिताजी की पुण्य स्मृति में रांका परिवार ने की मरीजों की सेवा

जैन सोशियल ग्रुप क्लासिक की ओर से अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में अपने रोगों का इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजो व उनकी देखभाल कर रहे परिजनों को एवम अन्य जरूरतमन्दों को अक्षय कलेवा प्रोग्राम के माध्यम से फ़ूड पैकेट्स का वितरण कराते हुए समाजश्रेष्ठी धर्मीचंद जी रांका व गौतमचंद जी रांका ने भोजन सेवा करके अपने पूर्वजों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कराई।
कार्यक्रम संयोजक व जैन सोशियल ग्रुप क्लासिक के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कर्णावट ने बताया कि ग्रुप द्वारा समय समय पर समाजसेवियों, भामाशाहों व ग्रुप सदस्यों के सहयोग से चलाई जा रही निशुल्क फ़ूड वितरण श्रृंखला की कड़ी में आज की गयी सेवा समता,सधना,स्वाध्याय की प्रतिमूर्ति, वात्सल के महासागर परम आदरणीय श्रीमान रतनलालजी सा. रांका की नवमी पुण्य स्मृति दिवस पर जवाहर लाल नेहरू परिसर में निःशुल्क भोजन से 250 व्यक्तियों को उनके सुपुत्र धर्मी चंद जी रांका एवं गौतम रांका की तरफ से फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया।
अंत मे ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मोंटू जी कर्णावट ने रांका परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया।
मुकेश कर्णावट
कार्यक्रम संयोजक

error: Content is protected !!