एक शाम आदिनाथ बाबा के नाम भजन संध्या भक्तिभाव से सम्पन्न

जूम ऐप के माध्यम से दो सौ परिवारों ने प्रभुभक्ति की
————————————————-
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवा सुदी तेरस को “एक शाम आदिनाथ बाबा के नाम”भजन संध्या का आयोजन किया गया
पुण्यार्जक परिवार श्री दिगम्बर जैन महासमिति की युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा मंदिर जी के बंद के आदेश होने के कारण इस वर्ष यह आयोजन आदिनाथ भगवान के दरबार मे ना करके ज़ूम एप के माध्यम से किया गया जिसमें दीप प्रज्वलनकर्ता श्री दिगम्बर जैन महासमिति की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला जी डोडिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर भक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की
इस मांगलिक अवसर पर पंचशीलनगर इकाई की श्रीमती सिंपल पाटनी व श्रीमती प्रीति गदिया ने मंगलाचरण व सुश्री आशी राशी सोगानी व अक्षिका वेद ने भक्तिनृत्य कर मंगलाचरण किया
कार्यक्रम संयोजक श्री वीरेंद्र भावना बाकलीवाल ने बताया कि जैन भजन गायक विमल जी गंगवाल,अंकित पाटनी,राजेन्द्र पाटोदी व श्रीमती रूपल गोधा आदि द्वारा ऑनलाइन भजनो की प्रस्तुति दी गई जिस पर ज़ूम ऐप पर जुड़े सभी जैन धर्मावलंबियों ने अपने घर से भक्ति की
कार्यक्रम पुण्यार्जक श्री दिगम्बर जैन महासमिति अजमेर की युवा महिला संभाग अध्यक्ष मधु अतुल पाटनी ने बताया कि मंच का सफल संचालन श्री राजेन्द्र पाटोदी ने किया
इस अवसर पर चयनित बीस श्रेष्ठ भक्ति करने वाले (महिला पुरुष बालक बालिका) भक्तजनों को पाटनी परिवार द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा
मधु पाटनी
अध्यक्ष
युवामहिला संभाग अजमेर

error: Content is protected !!