अजमेर, 3 सितम्बर। ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली में निर्वाचन का लोक नोटिस जारी होने तक अद्यतन किया जा सकेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले की समस्त पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन संबंधित ईआरओ के माध्यम से किया जा चुका है। अंतिम प्रकाशन के पश्चात निरन्तर अद्यतन की प्रक्रिया में नाम जोड़ने, हटाने या शुद्ध करने की कार्यवाही निर्वाचन का लोक नोटिस जारी होने से पूर्व तक की जा सकती है। अतः जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आमजन द्वारा आवेदन पत्र को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।