जयपुर | दुनिया के डिजीटल क्षेत्र की तरफ बढते कदम अब देश मे भी तेजी से आगे बढ रहे हैं। देश के गरीब और वंचित वर्ग की आवाज भी मुखरता से इस प्लेटफार्म के माध्यम से उठायी जा रही हैं। वंचित वर्ग की आवाज उठाने वाले प्रतिष्ठित संस्थान ” Ambedkarite People’s Voice” को विश्व की सबसे बड़ी डिजीटल प्लेटफार्म यूट्यूब ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है।
संस्था के संपादक नोरतराम लोरोली ने बताया कि Ambedkarite People’s Voice की स्थापना डिजीटल क्षेत्र में 13 जनवरी 2019 को की गई थी। यह भारत सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन प्राप्त संस्था है। इसके युट्युब पर मात्र एक वर्ष मे 4.80 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो चुके हैं। इस कारण विश्व की बडी कम्पनी यूट्यूब के द्वारा इस संस्था को सिल्वर प्ले बटन अवार्ड भेजकर सम्मानित किया। इस संस्था के संपादक नोरतराम लोरोली ने कहा कि संस्थान डिजीटल के साथ साथ लोगो से रूबरू भी मुखातिब हो रही है। ऊन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में संस्थान अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही है।
लोरोली ने कहा कि वर्तमान हमारी संस्था के द्वारा गरीब, पीडित और वंचितों की आवाज उठाने के दो वेबसाइट अम्बेडकराइटपिपल्सवायसडाटकाम और बहुजनबोलेगाडाटकाम भी संचालित है। इस क्षेत्र में लगातार हमारी टीम आगे कार्य करती रहेगी।