अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज जैन समाज का प्रमुख पर्व “उत्तम क्षमा याचना” को “|| क्षमा वीरस्य भूषणं||” मंत्र का उद्द्घोष कर भक्तिभाव, त्याग और पर्व की मर्यादानुसार एक दूस रे से क्षमायाचना कर सरकार की एडवाइजरी की अक्षरशः पालन करते हुए मनाया। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि आज जैन धर्म के महापर्व “उत्तम क्षमा” याचना पर्व के मद्देनजर एक निजी होटल में अजमेर शहर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने एक दूसरे से उत्तम क्षमायाचना कर बीते वर्ष में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। महासंघ के सभी प्रतिनिधियों ने अपने दोनों हाथ जोड़ कर नम्रतापूर्वक पूरे वर्ष के दौरान उनसे हुई गलतियों या किसी भी कठोर भाषा के उच्चारण से किसी को भी संबोधित किया हो या जाने-अनजाने मे किसी ने भी एक दूसरे का दिल दुखाया हो तो सभी ने एक स्वर में एक दूसरे से दिल से क्षमायाचना की। इसके पश्चात महासंघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में नारे का उद्द्घोष किया “|| क्षमा वीरस्य भूषणं||” गंगवाल व अग्रवाल ने बताया इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अजमेर शहर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी व अजमेर शहर दक्षिण की विधायिका अनिता भदेल से भी शिष्टाचार मुलाकात कर नवगठित अजमेर शहर व्यापार महासंघ के गठन के उद्देश्यों की जानकारी दी और शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया औऱ वर्षभर में हुई गलतियों की उनसे भी क्षमायाचना की। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, महामंत्री प्रवीण जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह छाबड़ा व अशोक बिंदल, उपाध्यक्ष सुरेश चारभुजा व विवेक जैन, कोषाध्यक्ष राकेश डीडवानिया, मंत्री अनिश मोयल, महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल, सदस्य दिलीप टोपीवाला सहित महासंघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।