अजमेर उत्तर में 7 हजार नेत्रदान संकल्प का लक्ष्य, विभिन्न स्थानों पर शिविर

अजमेर, 16 सितम्बर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नेत्रदान संकल्प अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत क्षेत्र के सात हजार लोगों से मरणोपरान्त नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाकर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में पंजीयन कराये जाएंगे।
देवनानी ने बताया कि नेत्रदान के माध्यम से नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन से अंधकार दूर करने के पुण्य कार्य हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर संकल्प पत्र भराए जाएंगे साथ ही घर-घर सम्पर्क करके भी संकल्प पत्र भराए जाएंगे। संकल्प लेने वाले लोगों को मानवता के हित में नेत्रदान के पुनीत कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त मोदी जी के जन्मदिवस पर क्षेत्र में 70 स्थानों पर गायों को चारा खिलाया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर 70 पेड़ों का रोपण भी किया जाएगा साथ ही लोहागल स्थित अपनाघर में रहने वाले बेसहारा लोगों को भोजन कराया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के बाल रोग वार्ड में फल वितरित किये जाएंगे।
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर:
देवनानी ने बताया कि नेत्रदान संकल्प पत्र भराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 9 बजे वैशाली नगर डिस्पेंसरी के पास, प्रातः 9.30 बजे पुलिस लाईन चैराहा, सांय 5 बजे नया बाजार चैपड़ व केसरगंज परोपकारीणी भवन के पास तथा पसंद नगर कोटड़ा, सांय 5.30 बजे डिग्गी चैक तथा सांय 6 बजे आनासागर चैपाटी पर शिविर लगाये जाएंगे।

error: Content is protected !!