सभी सरकारी विभागों में नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू करने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में नो मास्क नो एंट्री नियम को कड़ाई से लागू करने की मांग की है। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि सभी राजकीय विभागों में लगभग 80 से 90% अधिकारी व कर्मचारी विभागों में मास्क नहीं लगाते हैं। एक और तो विभागों के अधिकारी आम जनता व दुकानदारों के मजदूरों के ठेले वालों के जा जा कर के मास्क ना लगाने के चालान कर रही हैं। वहीं सरकारी विभागों में अधिकारी कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहे हैं एवं उनसे जो मिलने के लिए विभागों में आते हैं। वह लोग भी मास्क नहीं लगाते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी पर रोक नहीं लग सकती। देश के प्रसिद्ध डॉक्टरों ने भी कहा है कि जब तक दवाई नहीं आती तब तक मास्क लगाना जरूरी है और सबको मास्क लगाना अनिवार्य करना चाहिए। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों में नियम लागू कर देना चाहिए। कि जो भी मास्क पहनकर नहीं आएगा उसे विभाग के अंदर एंट्री नहीं करने दी जाएगी। यह नियम कड़ाई से लागू होना चाहिए।

error: Content is protected !!