पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

आज दिनांक 25 सितंबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा की प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व भाजपा शहर जिला अजमेर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई वर्तुअल सभा को सुना गया साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती को मनाया
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री प्रियशील हाड़ा ने कहा कि
आज का दिन यानी 25 सितंबर इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है. आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है वर्ष 1916 में आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (त्ैै) के विचारक और जनसंघ के सह-संस्थापक रहे उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी और कहा कि दुनिया को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं, बल्कि मानववाद की जरूरत है दीनदयाल उपाध्याय का ये भी कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है. वो राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे. उन्होंने त्ैै द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका पान्चजन्य की नींव रखी थी
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा की
वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।
दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भारत माँ के वीर सपूत, सादगी के प्रतीक और देश में प्रगतिशील राजनीति के रचनायक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि उनके विचार, सिद्धांत और देश व समाज के प्रति समर्पित जीवन सदियों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि उन्होंने जो हमें मार्ग दिखाया है, उस रास्ते पर हम पूरे समर्पित भाव से हम आगे बढ़ पाएं। आप सभी सामन्य जन की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं। कोरोना की चुनौतियों के बीच भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी इस सेवा साधना को बिना रुके, बिना थके जारी रखा है। इसमें हमारे कई कार्यकर्ताओं को अपना जीवन भी खोना पड़ा है।
आज के कार्यक्रमों में जिला महामंत्री संपत सांखला घीसू गढ़वाल ,प्रभा शर्मा,महावीर सिंह,,हेमन्त सांखला,मनीष मारोठिया, अनीश मोयल,रचित कच्छावा,संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे

error: Content is protected !!