अजमेर 25 सितम्बर ( ) अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुष्मिता देव जी का जन्मदिवस जरूरतमंदों को आटे के कट्टे वितरित कर मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए निर्वमान अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुष्मिता देव जी के जन्मदिवस पर अजमेर महिला कांग्रेस की ओर से जरूरतमंदों को आटे के कट्टे वितरित किए गए एवं उनकी दीर्घायु की कामना की गई और यह कामना करी कि इसी तरह वह महिलाओं को मजबूती देती रहें महिलाओं के लिए आदर्श बनी रहे। यही कामना की गई आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने रातीडांग स्थित क्षेत्र में कुछ लोगों को आटे के पैकेट्स वितरित किए।