24वीं सिन्धु दर्शन यात्रा कल 1 अक्टूबर से लेह में

1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगें धार्मिक कार्यक्रम

तीर्थाणी
30 सितम्बर- 24वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा कल 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2020 को लेह में आयोजित की जा रही उक्त यात्रा संरक्षक माननीय इन्द्रेश कुमार जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा के साथ महामंडलेश्वर स्वामी यत्रिद्रानंद गिरि व शदाणी तीर्थ रायपुर के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठरलाल जी के पावन सान्निध्य व लेह लद्दाख से लोकसभा सांसद श्री जामयांग शेरिंग नामग्याल के विशेष आतिथ्य में सपंन्न होगी।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि यात्रा में केन्दी्रय पदाधिकारियों के साथ प्रदेशों के प्रमुखों सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों का जत्था शामिल हो रहा है। जिसमें सिन्धु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवाणी, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, मनोज गोगिया, राजेश वाधवाणी, गौतम सम्राट, कमल खत्री, सुरेश हेमनाणी सहित पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं
महामंत्री भूपेन्द्र कंसल ने कहा कि कोरानावायरस के कारण इस वर्ष यात्रा का स्वरूप सूक्षम रहेगा और एक ही हवाई मार्ग से तीर्थयात्री व कार्यकर्ता चल रहे हैं। यात्रा में सिन्धु नदी पर पूजन, सिन्धु भवन की गतिविधियों पर चर्चा व बैठकें परिस्थिति व परिवेश को ध्यान में रखकर आयोजित की जायेगी।
2021 में लेह लद्धाख में सिन्धु महाकुम्भ के आयोजन की चर्चा-
तीर्थयात्रा के 25 वर्ष पूरे होनें पर 22 से 26 जून 2021 तक सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन किया जायेगा। पूर्ण व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों को जोडकर तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की जायेगी। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित किया जायेगा।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!