स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया

केकडी 2 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शुक्रवार को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के तहत सब्जी मंडी में सफाई कार्य किया गया व इसके पश्चात सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई वहां पर रामधुन भी की गई सभी ने गांधीजी के स्वावलंबन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को अपनाने का आव्हान करते हुए कहा की आज के दिन खादी का कोई भी वस्त्र हम सभी को खरीदना चाहिए क्योंकि खादी भारत की आत्मा है व स्वावलम्बन का प्रतीक है, कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजेंद्र विनायका मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,जिला कार्यकारीणी सदस्य सत्यनारायण चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला,उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीराम आचार्य,रितेश जेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास,अनीता राठी,सीमा जेतवाल,अंशु शर्मा,तन्वी व्यास,महेश बोयत,महेश नायक,राकेश तेजी,अनिल तेजी,रोहित लखन,हर्षित सेन,सागर नायक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!