BJP का किसान कल्याण संपर्क अभियान सम्पन्न

केकडी6 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा एंव जिला संयोजक भंवर लाल बुला के निर्देशानुसार मंगलवार को केकड़ी शहर मण्डल में किसान कल्याण सम्पर्क अभियान के तहत
भेरू गेट व मंडी गेट तिराहे पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा प्रभारी राजेन्द्र विनायका ने किसानों से कृषि सुधार विधेयक पर व्यापक चर्चा की व उन्हें हाल ही में केन्द्र सरकार के द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि कांग्रेस भ्रामक जानकारीया देकर किसानों को गुमराह कर रही है । किसान बिल से किसानों को कई प्रकार के फायदे होगे किसी भी प्रकार के कोई नुकसान नही होंगे।इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सुरेश चौधरी व रामधन गांगवाल ने किसानों को जानकारी दी व उपस्थित किसान वर्ग के प्रहलाद माली, रायचंद जाट,सुखलाल जाट,अमर चंद जाट,बालूराम,रामनारायण,माधु जाट श्री राम आचार्य,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,महामंत्री कमल सांखला,मिलाप चंद,गणपत लाल माली,गंगाराम जाट, सहित कई किसान उपस्थित थे।
सहित कई किसान बंधु उपस्थित थे सभी ने बिल पारित होने की खुशी में मोदी जी की सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कृषि सुधार बिल को पास करवाया जिससे किसानों को आय बढ़ेगी और आजादी मिलेगी और बिचोलियों से मुक्त होकर पूरे दाम पर अपनी उपज को पूरे देश मे कही भी बेच पाएंगे।

error: Content is protected !!