अग्रसेन जयंती पर सभी कार्यक्रम होंगे ऑनलाइन (वर्चुअल) आयोजित

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस वर्ष पुरे देश में अग्रवाल समाज के आराध्य एवं कुल प्रवर्तक भगवान् श्री अग्रसेन जी महाराज की 5144 वीं जयंती के समूहिक आयोजन नहीं किये जा रहे हैं इसी के मद्देनज़र अजमेर शहर में इस बार अग्रवाल बंधुओं द्वारा श्री अग्रसेन जयंती पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को बड़ी ही धूम धाम से ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
समाज के अशोक पंसारी एवं सतीश बंसल ने बताया की इस संदर्भ में अजमेर शहर की अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं धड़ों की एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से अजमेर के अग्रवाल समाज के बंधुओं के लिए श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर सभी कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताएं को टेक्नोलॉजी की सहायता से ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रमों में 11 अक्टूबर मित्तल हॉस्पिटल में प्रातः 09 से दोपहर 02 बजे तक स्वेछिक रक्तदान, 13 अक्टूबर को श्री पुष्कर गौ आदि पशुशाला, लोहागल रोड अजमेर में प्रातः 07 बजे हवन एवं शहर की सभी गौ शालाओं में समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा गौ माता का पूजन कर उन्हें हरे चारे, गूढ़ आदि का भोजन करवाया जायेगा, 17 अक्टूबर को श्री अग्रसेन जयंती पर सभी समाज बंधू अपने अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों के बाहर 11 – 11 दीपक प्रज्वल्लित करेंगे।
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं की जानकारी देते हुए मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बताया की 12 अक्टूबर को रंगोली एवं ड्राइंग कम्पटीशन, 13 अक्टूबर को डांस एवं अकाल गान प्रतियोगिता, 14 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस एवं मिमिक्री प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर को जी के कम्पटीशन, 16 अक्टूबर को हाऊजी, 18 अक्टूबर सब खेलो सब जीतो का आयोजन किया जायेगा। सभी प्रतियोगिताएं में गूगल फॉर्म द्वारा केवल ऑनलाइन एंट्री ही ली जाएगी।

श्री अग्रसेन जयंती के लिए आयोजित ऑनलाइन बैठक में अशोक पंसारी, सतीश बंसल, गोपाल गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, विष्णु चौधरी, राजेंद्र मित्तल, राजेंद्र मंगल, सी के गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, चाँद करण अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण हटूका, अशोक गोयल, नितेश बिंदल, अनिल गोयल, संदीप बंसल, संदीप गोयल, मनोज गर्ग, लोकेश चौधरी, विनय मंगल, अनुपम गोयल, विनोद बंसल एवं मनीष गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सतीश बंसल 9414002423
अशोक पंसारी 9414003159

error: Content is protected !!