कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके कार्यालय के अंदर बैठकर प्रदेश व अजमेर शहर व देहात के अंदर जो कार्यकारिणी बन रही है उनमें 25 से 30 साल पुराने जमीनी ईमानदार,संगठन के प्रति समर्पित जिन्होंने रात दिन काम किया है उन को जोड़ने की मांग की है। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा जी से निवेदन किया कि संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए बूथ व वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाए जिन्होंने वर्षों तक संगठन के लिए बूथ पर बैठ के कार्य किया। जिससे संगठन मजबूत हो।
शैलेश गुप्ता ने डोटासरा जी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को अच्छे से बैठा के संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जी का बहुत-बहुत आभार सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी डोटासरा जी ने गुप्ता से अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के बारे में फीडबैक लिया।