नगर निकायों के वार्डों का आरक्षण निर्धारण 13 अक्टूबर को

अजमेर, 9 अक्टूबर। नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण का निर्धारण मंगलवार 13 अक्टूबर को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़, नगरपालिका केकड़ी, सरवाड़ एवं विजयनगर के आगामी आम चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण का निर्धारण मंगलवार 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जवाहर रंगमंच में किया जाएगा।

error: Content is protected !!