अजमेर, 9 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के अवसर पर जिला स्तर का कार्यक्रम वेबिनार के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विमलेश डेटाणी ने बताया कि बालिका दिवस पर वेबिनार का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसमें उपनिदेशक महिला अधिकारिता, सरंक्षण अधिकारी, श्रीराजश्री आचार्य, प्रचेता एवं श्री दीपक कुमार पुरोहित, जिला समन्वयक क्राई व केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेण्टर, परामर्शक, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, अजमेर उपस्थित रहेंगे। इस वेबिनार में प्रचेता, महिला सुपरवाईजर, महिला अधिकारिता, महिला सुपरवाईजर, समेकित बाल विकास सेवाऎं, खुशी परियोजना के प्रतिनिधि, वन स्टॉप सेण्टर व महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, अजमेर के प्रतिनिध, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम प्रमुख वक्ता के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि अपने विचार व्यक्त करेंगे।