यमराज, चित्रगुप्त व कोरोना कलाकारों ने जगह-जगह मास्क बांटे

अजमेर, 22 अक्टूबर। कोरोना के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान नो मास्क-नो एंट्री के अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों में यमराज, चित्रगुप्त एवं कोरोना कलाकारों के माध्यम से बचाव का संदेश दिया गया।

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोरोना जागरूकता की यह अपील प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जिले में अभियान लगातार जागरूकता सप्ताह के रूप में चलाया जाएगा। सहायक कलेक्टर उपेंद्र शर्मा ने तेजा जी की देवली, कल्याणीपुरा रोड का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित नागरिकों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। जब तक दवाई नहीं कोरोना में ढिलाई नहीं का संदेश दिया। इसके पश्चात जनता को जागरूक करने के लिए उपस्थित कर्मचारियों के साथ रैली का आयोजन भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा का स्टाफ भी उपस्थित था।

उन्होंने बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मंडल के दलों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क पहनने के लिए प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की। अग्रसेन महिला समिति के सहयोग से मास्क वितरण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत वैशाली नगर में मास्क वितरित किए गए। महावीर इंटरनेशनल द्वारा बजरंगगढ़ पर और जेएलएन हॉस्पिटल के बाहर 140 मास्क वितरण किये और मास्क नही पहनने वालो को समझाया गया।

उन्होंने बताया कि नो मास्क-नो एंट्री अभियान में पृथ्वीराज फाउंडेशन और आकारआर्ट ग्रुप के सदस्यों ने गुरूवार को राजकीय संग्रहालय और नया बाजार में पर्यटकों और आमजन को करीब 100 मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को हर समय मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने व स्वच्छता रखने की सीख दी गयी। राजकीय संग्रहालय परिसर में भी नो मास्क-नो एंट्री का नियम लागू किया हुआ है। संग्रहालय के मुख्य द्वार पर पर्यटकों के प्रवेश करते वक्त यह ध्यान दिया जाता है कि उन्होंने मास्कपहना है या नहीं। जिस भी पर्यटक के पास मास्क नहीं होता है उन्हें संग्रहालय की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए जाते हैं। इस अवसर पर विवेकानंद मॉडल स्कूल की प्राचार्या वार्तिकाशर्मा,वरिष्ठ कलाकार लक्ष्यपाल सिंह राठौड़, संजय शर्मा, भगवती सिंह बारेठ, रविकांत शर्मा, अमित बजाज, ऋषि राज सिंह, अनीता भार्गव, कुसुम शर्मा, रूपेश डूडी, नदीम खान, कुलदीप सोनी, गिरीश बिंदल ने सहयोग दिया।

उन्होंने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद कल्याण संस्थान की ओर से केसर गंज पुलिस चौकी से आरम्भ करते हुए पुलिस चौकी के आसपास , गोल चक्कर, पड़ाव आदि क्षेत्रों में नो मास्क-नो एंट्री के पोस्टर चस्पा किए गए और आम राहगीरों को मास्क वितरण कर कोरोना से बचाव के उपाय बताए। घरों से मास्क लगाकर निकलने व बार बार हाथ धोने वह सामाजिक दूरी को ध्यान में रखने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर परिषद किशनगढ़ द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए नए तरीके से नो मास्क-नो एंट्री और जन जागरूकता रैली बुधवार को निकाली गई। इसमें नो मास्क-नो एंट्री, अभी वैक्सीन ही मास्क है और मास्क ही बचाव है और बचाव ही उपचार है पर रैली का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण को रोकने और आमजन को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए नगर परिषद किशनगढ़ आयुक्त सीता वर्मा द्वारा जगह-जगह मास्क बांटे गए।

उन्होंने बताया कि आयुक्त सीता वर्मा तथा स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप सिंह कविया, आर.आई. कमल शर्मा, गौरव कुमार, जमादार राजेश व महेंद्र, संयोजक गोपाल बंजारा, कलाकार भूपेन्द्र सिंह, योगेश सिंह, हेमंत कुमार, हेमराज द्वारा जगह-जगह स्टीकर और मास्क बांटकर जनता से जागरूकता के लिए आग्रह किया। पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होते हुए पीडब्ल्यूडी, अग्रसेन भवन, पेट्रोल पंप चौराहा, मदनगंज चौराहा, पहाड़िया चौराहा होते हुए नेहरू वाचनालय पर जागरूकता रैली का समापन किया।

error: Content is protected !!