चुनाव संबंधी प्रत्येक गतिविधि के लिए दायित्व निर्धारित

अजमेर, 30 अक्टूबर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव 2020 के संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के लिए दायित्व निर्धारित कर प्रकोष्ठों का गठन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख के निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही आर.ओ. प्रकोष्ठ द्वारा सम्पादित करवायी जाएगी। इसके रिटर्निंग अधिकारी जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री किशोर कुमार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव श्री अरविन्द कुमार सेंगवा तथा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक श्री भगवत सिंह राठौड होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यों के सुपरविजन एवं प्रकोष्ठों में आपसी समन्वय के लिए जिला निर्वाचन अनुभाग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। चुनाव कार्य के लिए कार्मिकों की नियुक्ति संस्थापन प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी। इन समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार (निर्वाचन) श्रीमती दीप्ति होंगे। जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के लिए अनुमति आदि तथा पंचायत समिति सदस्यों निर्वाचन के लिए स्थानीय रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश जारी करने के लिए एकल खिड़की प्रकोष्ठ स्थापित होगा। इसके प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा होंगे। ईवीएम एवं जिला निर्वाचन स्टोर प्रकोष्ठ ईवीएम एवं मतपेटियों सहित सामग्री उपलब्ध कराएगा। इसके प्रभारी पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक श्री भगवत सिंह राठौड तथा सहायक प्रभारी नायाब तहसीलदार श्रीमती दिप्ती होंगे। चुनाव पर्यवेक्षक के सहयोग के लिए पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके प्रभारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं सहायक प्रभारी एवीवीएनएल के सचिव श्री एन.एल. राठी तथा उप पंजीयक श्री सांवर लाल होंगे।

उन्होंने बताया कि निविदा, लेखा, बिल आदि कार्य लेखा एवं निविदा प्रकोष्ठ द्वारा किए जाएंगे। इसके प्रभारी मुख्य लेखाधिकारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) पीएचईडी श्री अभिमन्यु तथा सहायक प्रभारी डीओआईटी के उप निदेशक श्री भगवती प्रसाद, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री सी.पी. शर्मा एवं सहायक लेखाधिकारी श्री अशोक जैन है। मतदान दल गठन प्रकोष्ठ द्वारा मतदान दलों के गठन संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया अंजाम दी जाएगी। इसके प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एनआईसी की डीआईओ श्री अंकुर गोयल तथा सहायक प्रभारी अधिकारी एडीआईओ श्री तेजा सिंह है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्मिकों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके प्रभारी उप महानिरीक्षक पंजीय एवं मुद्रांक विभाग श्री भगवत सिंह राठौड एवं सहायक प्रभारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माकडवाली के प्रधानाचार्य श्री मुकेश शर्मा है। कानून एवं व्यवस्था संबंधी कार्य कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा किए जाएंगे। इसके प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री विशाल दवे तथा सहायक प्रभारी कनिष्ठ विधि अधिकारी श्री एन.के. बाकोलिया होंगे। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रोटोकोल ऑफिसर श्री आलोक जैन एवं सहायक प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री मधुसूदन शर्मा को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए आचार संहिता प्रकोष्ठ गठित किया गया है। इसके प्रभारी जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुरारी लाल वर्मा एवं सहायक प्रभारी वरिष्ठ विधि अधिकारी श्री रामेश्वर लखावत है। स्ट्रांग रूम तथा मतदान दलों के लिए काउन्टर्स तथा रवानगी की व्यवस्था के प्रभारी अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री किशोर कुमार होंगे। इनके साथ सहायक प्रभारी के रूप में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री चन्द्र प्रकाश एवं सहायक अभियंता श्री सुभाष गोरा तथा अजमेर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुडी कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्किंग कॉपी, रूट चार्ट एवं चैक पोस्ट के प्रभारी अजमेर उपखण्ड अधिकारी श्री अवधेश मीणा तथा सहायक प्रभारी सहायक सदर कानूनगो श्री पवन कुमार मिश्रा होंगे। वाहन प्रकोष्ठ का प्रभार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री विशाल दवे द्वारा देखा जाएगा। इनके साथ सहायक प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी श्री खेम सिंह प्रथम, श्री राजीव शर्मा द्वितीय, श्री प्रकाश टहलियानी, श्री देवीचंद ढाका एवं श्री राधेश्याम होंगे। मतपत्र मुद्रण एवं वितरण प्रकोष्ठ की प्रभारी कोषाधिकारी सुश्री नेहा शर्मा तथा सहायक प्रभारी नगर निगम के लेखाधिकारी श्री रोहित पाराशर, सहायक लेखाधिकारी श्री आकाश गांधी है। डाक मत पत्र प्रकोष्ठ द्वारा चुनाव कार्यों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के मतदान की व्यवस्था की जाएगी। इसके प्रभारी स्थानीय निकाय विभाग की उप निदेशक श्रीमती अनुपमा टेलर तथा सहायक प्रभारी पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के सहायक लेखाधिकारी श्री उमेश जोशी है। निर्वाचन व्यय, लेखा जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुरारी लाल वर्मा एवं सहायक प्रभारी लेखाधिकारी स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग श्री योगेश नरेनिया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव लेखा भुगतान प्रकोष्ठ द्वारा यात्रा भत्ता एवं वाहन किराये का भुगतान किया जाएगा। इसके प्रभारी नगर निगम के मुख्य लेखाधिकारी डॉ. नीरज मिश्रा तथा सहायक प्रभारी उप वन संरक्षक कार्यालय के लेखाधिकारी श्री मोहन किशोर मिश्रा होंगे। पीओएल, अल्पाहार एवं रसद व्यवस्था मतदान सामग्री प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी। इसके प्रभारी जिला रसद अधिकारी श्री हीरालाल मीणा, अतिरिक्त प्रभारी जिला रसद अधिकारी द्वितीय श्री अंकित पचार तथा सहायक प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी श्री मोहम्मद सादिक एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री हरीश चारण है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड करने के प्रभारी अतिरिक्त निदेशक श्री अखिलेश कुमार मित्तल होंगे। सांख्यिकी सूचना प्रकोष्ठ के प्रभारी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक श्री फूलचंद कुमावत, सहायक प्रभारी सांख्यिकी अधिकारी श्री अनिल शर्मा होंगे।

उन्होंने बताया कि पास बैजेज एवं सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी नगर निगम आयुक्त डॉ. कुशाल यादव, अतिरिक्त प्रभारी नगर निगम उपायुक्त देविका तोमर एवं सहायक प्रभारी नगर निगम के उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता है। स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड तथा सहायक प्रभारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुरारी लाल वर्मा है। तकनीकी उपकरण एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अखिलेश कुमार मित्तल है।

उन्होंने बताया कि वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ का कार्य जिला रोजगार अधिकारी श्री मधुसूदन शर्मा देखेंगे। विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ की प्रभारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक श्रीमती रूचि मौर्य है। इनके सहयोग में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल सिंह रहेंगे। कार्मिक कल्याण प्रकोष्ठ के प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड तथा सहायक प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामलाल सांगावत एवं स्वामी विवेकानन्द विद्यालय माकडवाली की प्राचार्य श्रीमती वर्तिका शर्मा होंगे।

उन्होंने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पीआरओ श्री भानूप्रताप सिंह गुर्जर तथा सहायक प्रभारी एपीआरओ श्री संतोष प्रजापति होंगे। लाईट, माईक एवं टेन्ट व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी नगर निगम आयुक्त डॉ. कुशाल यादव तथा अतिरिक्त प्रभारी उपायुक्त श्रीमती देविका तोमर है। इस प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी नगर निगम के उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री अनूप घेराना, अधिशाषी अभियंता श्री चन्द्रप्रकाश, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता श्री ओम प्रकाश डीनवाल, जिला परिषद के लेखाधिकारी श्री अभिमन्यु सिंह, सहायक लेखाधिकारी श्री दिलीप सिंह शेखावत होंगे। कोविड-19 की पालना प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी होंगे।

error: Content is protected !!