टिकट चेकिंग स्टाफ ने दिया ईमानदारी का परिचय

लाखों के आभूषण व नकदी भरा खोया पर्स लौटाया
गाड़ी संख्या 06588 बीकानेर- यशवंतपुर ट्रेन में अजमेर मंडल के डिप्टी सीटीआई पद पर पदस्थ श्री बजरंग कौशिक ने एक महिला यात्री का नगदी व आभूषणों से भरा बेग लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया है | दिनांक 25.11.2020 बुधवार को सवेरे फालना के समीप सांडेराव के रहने वाले श्री दिलीप सिंह परिवार सहित फालना से हुबली के लिए ट्रेन में सवार हुए जिनका आरक्षण एस-8 कोच में था |
जल्दबाजी में वे कोच एस-6 में सवार हो गए | सामान का एक बैग परिवार की एक बच्ची के पास था, जिसे भूलवश वह एस-6 कोच की एक सीट पर ही भूल गई | परिवार जब एस-8 कोच में अपनी आरक्षित सीट पर पहुंचा तो उन्हें एक बैग नहीं होने का पता चला और घबरा गए और बैग ढूंढने लगे | इस दौरान ऑन ड्यूटी डिप्टी सीटीआई श्री बजरंग कौशिक ने एस- 6 में एक बर्थ पर लावारिस अवस्था में एक बैग नजर आया तो उन्होंने इस बैग के बारे में एस-6 कोच में ही यात्रियों से पूछताछ की लेकिन सभी यात्रिओं ने बैग के बारे अनभिज्ञता जाहिर की| तब श्री बजरंग कौशिक ने वाणिज्य कंट्रोल व आरपीएफ को सूचना दी| तत्पश्चात वह जब एस-8 कोच में पहुंचे तो वहां श्री दिलीप सिंह के परिवार द्वारा एक बैग के गुम होने की जानकारी मिली श्री कौशिक द्वारा पीड़ित परिवार से बैग के सामान की सूची चाही गई तो यात्री श्री दिलीप सिंह की पत्नी श्रीमती किरण कंवर ने बैग में आभूषण व नकदी के बारे में जानकारी दी जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख थी| श्री कौशिक ने पूर्णतया संतुष्ट होने पर यह बेग श्रीमती किरण कंवर को सौंपा | इस प्रकार लाखों रुपए की नगदी व आभूषण से भरा बैग लौटा कर एक बार फिर अजमेर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ डिप्टी सीटीआई बजरंग कौशिक ने ईमानदारी का परिचय दिया| श्री दिलीप सिंह की पत्नी श्रीमती किरण कंवर ने बैग मय पर्स पाकर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री कौशिक व रेल प्रशासन का आभार जताया |
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!