जयपुर/अजमेर, 30 नवम्बर। पूर्व मंत्री एवं राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किरण माहेश्वरी का असमय हमारे बीच से चले जाना निश्चित ही हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पैदा हुई शून्यता हमेशा बनी रहेगी जिसकी पूर्ति करना असंभव है। पूरा प्रदेश भाजपा परिवार उनके निधन से व्यथित है। उनका संगठन के प्रति त्याग और समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा ही प्रेरणा स्रोत रहेगा। वे हमारी स्मृतियों में सदैव जिंदा रहेंगी।