ढाणी गोपालपुरा में इन दिनों का आतंक

केकड़ी 30 नवंबर (पवन राठी)केकड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खवास की ढाणी गोपालपुरा में इन दिनों मक्खियों ने आतंक मचाया हुवा है।मक्खियों के आतंक के चलते ग्रामीणों का खाना पीना सोना और बोलना तक दुश्वार हो चुका है।मक्खियों के कारण खाना बनाने में भी ग्राम वासियो को बहुत परेशानी हो रही है।सोते वक्त भी मक्खियां मुह पर आकर बैठ जाती है जिससे सोना भी दुश्वार हो चुका है।बोलने के किये मुह खोलने पर मक्खियां मुह में घुस जाती है जिससे बात तक करना ग्रामीणों के लिए टेढ़ी खीर हो चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ तो कोरोना की मार दूसरी और से मक्खियों का आतंक।लगता है इन मक्खियों के आतंक से हमारी बिना खाये पिये सोए और बोले कंही हमारी जान ही नही चली जाए।
अब देखना यह है कि उपखंड प्रशासन इन ग्राम वासियो को कब और कैसे मक्खियों के आतंक से निजात दिला पाता है या फिर सब भगवान भरोसे ही छोड़ दिया जाता है।

error: Content is protected !!