कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री व जिलाधीश से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अजमेर जिले में हर थाना अंतर्गत एक एक नई 108 एंबुलेंस लगाने की मांग की है। कांग्रेस नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने कहा कि सालों पूर्व सरकार के द्वारा मरीजों की जान बचाने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए लाइफ लाइन के तौर पर सड़कों पर दौड़ रही 108 एंबुलेंस अब समय के हिसाब से बूढ़ी हो गई हैं लंबे समय से इन एंबुलेंस की रख रखाव की सुध नहीं ली गई है। आज कोरोना महामारी के समय में इन एंबुलेंस ओं की। आवश्यकता अधिक हो गई है।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने के कारण परबतपुरा निवासी एक महिला की मौत हो गई। ऑक्सीजन के अलावा कोवीड की पॉजिटिव महिला को वार्ड में पहुंचाने के लिए 2 दिन पूर्व एक 108 का गेट खोलने का प्रयास किया गया था लेकिन वह भी समय पर नहीं खुला। इस कारण से उपचार नहीं मिल सका और उनकी मृत्यु हो गई। 2 दिन पूर्व रात्रि को 9:00 नंबर पेट्रोल पंप के निकट एक मरीज को लेने के लिए जा रही एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। शहर में दौड़ रही इन एंबुलेंस में जीवन रक्षक उपकरण तक नहीं है। ऐसे में इनको होना नहीं होना बराबर है जबकि एजेंसी लगातार दावे कर रही कि मरीजों के लिए बेहतर एंबुलेंस मुहैया कराई जा रही है लेकिन स्थिति कुछ और ही है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ो रुपया अजमेर शहर को स्मार्ट बनाने को खर्च हो रहा है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष वह जिलाधीश से इस बारे में मांग की जाती है कि वह एक बजट पारित कर। आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए हर थाना अंतर्गत एक नई सभी सुविधा युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है