किरण माहेश्वरी के असामयिक निधन पर शोक

आज दिनांक 30 नवंबर 2020 को राजस्थान की यशस्वी मंत्री रही व वर्तमान विधायिका किरण माहेश्वरी के असामयिक निधन पर भाजपा शहर जिला अजमेर ने शोक व्यक्त किया है
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्तीं थीं जहां रविवार रात उनका निधन हो गया
हाड़ा ने बताया कि अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण माहेश्वरी का अजमेर से गहरा नाता रहा श्रीमती किरण माहेश्वरी का अजमेर के कार्यकर्ताओं का सीधा जुड़ाव रहा सभी कार्यकर्ताओं से वह व्यक्तिगत रूप से परिचित थी
भाजपा अजमेर के प्रत्येक कार्यकर्ता श्रीमती किरण माहेश्वरी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध है
व गहरे दुख में डूबा हुआ है
किरण माहेश्वरी ने देश और प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई, किरण माहेश्वरी के निधन का दुख भाजपा परिवार के अलावा अन्य सभी वर्गों में शौक व्याप्त है
शोक व्यक्त करने वालों में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल ,प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया,किशनगढ़ प्रत्याशी विकास चौधरी, निवर्तमान महापौर धर्मेंद्र गहलोत, जिला महामंत्री संपत सांखला,रमेश सोनी ,वेद प्रकाश दाधीच आदि ने संवेदना व्यक्त की

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ,अजमेर

error: Content is protected !!