मास्क आग्रह रैली को जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

अजमेर, 30 नवम्बर। सर्व धर्म मैत्री संघ अजमेर के द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर नो मास्क नो एंट्री एवं मास्क आग्रह जन आंदोलन के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। इसे जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वे पूरी रैली में पैदल चलकर आमजन से मास्क लगाने का आग्रह करते रहे। प्रोटोकॉल प्रशासनिक अधिकारी आलोक जैन द्वारा विभिन्न लोगों को मास्क लगाने की जगह जगह समझाइश की गई। नागरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी अमित शर्मा व प्रभारी अमर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली महावीर सर्किल कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ होती हुई बजरंगढ़ चौराहा शहीद स्मारक के पास विसर्जित हुई। जहां पर सभी धमोर्ं के गुरुओं ने मास्क लगाने के लिए निवेदन किया तथा सभी धमोर्ं की प्रार्थना भी की गई जिससे कि कोरोनावायरस से जल्दी ही समाज को मुक्ति मिल सके।

उन्होंने बताया कि सभी धर्म के लोगों ने गुरु नानक देव के जन्मोत्सव एवं प्रकाश पर्व पर एक दूसरे को बधाई दी एवं गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्प समर्पित किए गए तथा डॉ. राकेश कटारा के नेतृत्व में सर्व धर्म प्रार्थना ऎ मालिक तेरे बंदे हम का सभी ने सस्वर गायन किया। कार्यक्रम के अंत में जिला कलक्टर श्री पुरोहित द्वारा लोगों को मास्क लगाने हेतु उद्बोधन दिया गया। लगभग 200 मास्क का कार्यक्रम में वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, जिला परिषद अजमेर, नगर निगम अजमेर आदि संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुकांत एवं प्रकाश जैन के द्वारा जैन धर्म की प्रार्थना की गई। सरदार कश्मीरी सिंह द्वारा सिख धर्म की प्रार्थना की गई। शिव ज्योतिष आनंद जी महाराज एवं सन्यास आश्रम के विद्यार्थियों ने सनातन हिंदू धर्म की प्रार्थना की गई। चंपालाल जी महाराज मसानिया भैरव धाम के द्वारा भैरव स्तुति के माध्यम से कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की गई। ब्रह्माकुमारी सेंटर की आशा बहन द्वारा एवं नरसिंह आश्रम के महंत द्वारा भी प्रार्थना की गई। फादर कॉसमॉस शेखावत एवं फादर जय प्रकाश शर्मा के द्वारा ईसाई धर्म की प्रार्थना की गई। दरगाह दीवान के पुत्र सैयद नसीर उद्दीन चिश्ती एवं दौराई स्थित बोहरा समाज की मस्जिद की प्रमुख के द्वारा इस्लाम धर्म की प्रार्थना की गई।

error: Content is protected !!